Home चर्चा में मावलीपदर के फागुन मड़ई मेला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं...

मावलीपदर के फागुन मड़ई मेला में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव

10
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

ग्रामीणों ने किरण सिंह देव का किया भव्य स्वागत 
जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के मावलीपदर में प्रतिवर्ष वार्षिक फागुन मेला मड़ई का आयोजन होता है। इस वर्ष भी यह आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव भी शामिल हुए।
किरण सिंह देव ने सबसे पहले गांव के मंदिर में पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ व बस्तर की सुख समृद्धि की कामना माता से की। ग्रामवासियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर बाजे गाजे के साथ स्वागत अभिनंदन किया। मड़ई में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि मावलीपदर मंदिर में ऐतिहासिक वार्षिक मड़ई में शामिल होकर और आप सभी के बीच आकर अभिभूत हूं। उन्होंने मेले में आए क्षेत्र के जनमानस को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री देव ने कहा कि बस्तर में आयोजित होने वाले मेला, मड़ई का विशेष महत्व होता है। इसमें हमारे बस्तर की कला संस्कृति, परंपरा का समावेश होता है। वहीं मेला में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष देवीप्रसाद बेंजाम, लखीधर बघेल, गागरा राम, संरपंचगण, सीईओ वीरेंद्र बहादुर, पुजारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here