Home धर्म व त्यौहार 4 मार्च 2026, बुधवार – कर्क राशी जातकों पर लग सकते है...

4 मार्च 2026, बुधवार – कर्क राशी जातकों पर लग सकते है झूठे आरोप, पढ़िए अपना दैनिक राशिफल और पंचांग

1
0

आज का पंचांग 

आज का पंचांग- 04 मार्च 2026

तिथिप्रतिपदा16:53 तक
नक्षत्रपूर्व फाल्गुनी07:35 तक
प्रथम करणकौवाला16:53 तक
द्वितीय करणतैतिल28:54 तक
पक्षशुक्ल
वारबुधवार
योगधृति08:50 तक
सूर्योदय06:36
सूर्यास्त18:15
चंद्रमासिंह
राहुकाल12:25 − 13:53
विक्रमी संवत्2082
शक संवत1947विश्वावसु
मासचैत्र
शुभ मुहूर्तअभिजीतकोई नहीं

 

मेष राशि 
आज आपकी काम करने की गति थोड़ी धीमी रहेगी, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर थोड़ा ज्यादा लगेगा। पिताजी से भी आपकी कहासुनी होने की संभावना है, लेकिन आपको बड़ों की बातों  पर ध्यान देना होगा और उनके मान सम्मान में कोई कमी ना छोड़े। आपको अपने बॉस से काम को लेकर कोई अच्छी सलाह मिल सकती है, जो आपके काम में आपको पूरी मदद करेगी। बिजनेस को लेकर भी आपको कुछ बड़े बदलाव करने होंगे, जो आने वाले समय में बेहतर रहेंगे।
वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। आपका काम करने में मन थोड़ा कम लगेगा और आपके कुछ विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप अपना फोकस काम पर लगाने की पूरी कोशिश करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना  होगा, जिससे कि उन्हें परीक्षा में समस्या कम आएगी। आपकी कुछ नहीं लोगों से जान पहचान बढ़ेगी और आप अपनी संतान के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन आर्थिक मामलों में आपके लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपका डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपके लिए गए निर्णय से आपको कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार को कोई सदस्य नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकता है। आप कुछ नया करने के भी प्लानिंग करेंगे।
 कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए कशमकश भरा रहने वाला है। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरों पर डिपेंड रहेंगे, तो उसमें आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। सामाजिक मामलों में आपकी लापरवाही आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लगा सकती हैं। आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर किसी बंटवारे में आप कोई बात बहुत ही तोलमोल कर बोले।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा, क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। संतान का भी किसी नये कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। परिवार में धन को लेकर यदि कोई काम रोका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है। आप अपनी जीवनसाथी से यदि कोई वादा करें, तो उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें और आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा। शेयर मार्केट में आपकी अच्छी छाप रहेगी, जिससे आपको इन्वेस्टमेंट करने में आसानी होगी।
कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। आपकी बेवजह की टेंशन आपकी समस्याओं को बढ़ा सकती हैं। आपके परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा और किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा होगी और आप इन्वेस्टमेंट करने से भी बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। संतान के करियर में चल रही समस्याएं भी दूर होंगी और आपको अपने कार्य क्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आपके कुछ विरोधी भी इस समय में आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करें।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 04 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
वृश्चिक राशि 
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको काम को लेकर मेहनत तो अधिक रहेगी, लेकिन उतना फल न मिलने से टेंशन भी अवश्य होगी। पूजा पाठ में आपका खूूब मन लगेगा और आपकी अपने जीवनसाथी से मुलाकात होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। भाई व बहनों से आपका खूब पटेगी और आपको अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती हैं, जो आपके खूब काम आएगी।
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 04 March 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप अपने किसी प्रॉपर्टी से संबंधित काम को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप कोई महत्वपूर्ण कदम भी उठा सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एहतियात बरतनी होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे।
 मकर राशि
आज आपके लिए कुछ नया काम करने के लिए बेहतर रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्तों में भी मजबूती रहेगी और आपके विरोधी आपकी अच्छी पहचान से खुद ही दूर हो जाएंगे, जो जातक राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है, लेकिन आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा, क्योंकि इससे कोई कानूनी मामला बढ़ सकता है। नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
कुंभ राशि 
आज का दिन आपके लिए अपनी आय पर ध्यान देने के लिए रहेगा, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में काफी धन व्यय करेंगे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो आपकी समस्याएं अवश्य बढ़ेंगी। विद्यार्थी ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका मन आज किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है, इसलिए यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत में तेजी लानी होगी, जिससे कि आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here