Home चर्चा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने दी यूपीएससी परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को बधाई

2
0
रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, दर्शना सिंह एवं डायमंड सिंह ध्रुव ने यूपीएससी में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया 
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रौनक अग्रवाल, संजय डहरिया, दर्शना सिंह एवं डायमंड सिंह ध्रुव को यूपीएससी परीक्षा में सफलता अर्जित करने पर बधाई दी और कहा कि अभ्यर्थियों ने यूपीएससी में चयनित होकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। चयनित अभ्यर्थियों में रायपुर के रौनक अग्रवाल ने 772वाँ रैंक और संजय डहरिया ने 946वाँ रैंक हासिल किया है। इसके अलावा एमसीबी जिले की भाजपा पार्षद की पुत्री दर्शना सिंह को 283वीं रैंक हासिल हुई है और धमतरी के डायमंड सिंह ध्रुव को 623वाँ रैंक मिला है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यूपीएससी परीक्षा में छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थी लगातार सफल हो रहे हैं। देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी छत्तीसगढ़ के युवा चयनित होकर देश में प्रदेश का मान बढ़ा रहे हैं। यह परीक्षा कठोर परिश्रम, एकाग्रता, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नियमित अध्ययन से ही संभव है। श्री देव ने चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here