Home अंतर्राष्ट्रीय ट्रंप की हत्या की साजिश में पाकिस्तानी नागरिक दोषी करार, अमेरिकी कोर्ट...

ट्रंप की हत्या की साजिश में पाकिस्तानी नागरिक दोषी करार, अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला

3
0

अमेरिका की एक कोर्ट ने ईरान से संबंध रखने वाले पाकिस्तानी व्यक्ति को ट्रंप समेत कई अमेरिकी राजनेताओं की हत्या की साजिश रचने के मामले में दोषी ठहराया है। इस पाकिस्तानी शख्स ने 2020 में मारे गए ईरानी कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ये साजिश रची थी। पाकिस्तानी शख्स की पहचान 48 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट के रूप में हुई है। आसिफ रजा मर्चेंट को ब्रुकलिन की कोर्ट ने हत्या के लिए सुपारी देने और राष्ट्रीय सीमाओं से परे आतंकवाद का कृत्य करने के प्रयास का दोषी पाया। मर्चेंट को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here