Home चर्चा में तरसीवां सहकारी समिति के चबूतरा में शेड निर्माण कार्य का हुआ भूमि...

तरसीवां सहकारी समिति के चबूतरा में शेड निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का हुआ शुभारंभ

61
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है : रंजना साहू

भाजपा की सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है : ठाकुर शशी पवार

धमतरी- ग्राम तरसीवां स्थित सहकारी समिति मर्यादित संस्था में निर्मित चबूतरा में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशी पवार की उपस्थिति में किया गया तथा शासन की महती योजना के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर चना खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने किसानों से चर्चा करते हुए सरकार द्वारा किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है।समर्थन मूल्य पर चना खरीदी से क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा और बिचौलियों से मुक्ति मिलेगी, साथ ही सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ठाकुर शशी पवार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने किसानों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह करते हुए कहा कि सहकारी समितियों को मजबूत बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए तरसींवा सहकारी समिति मर्यादित संस्था अध्यक्ष केशव साहू ने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था किसानों के लिए बड़ी राहत है, सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ किसानों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान उपस्थित किसानों ने भी समर्थन मूल्य पर चना खरीदी प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला महामंत्री राकेश साहू, भाजपा पूर्व महामंत्री कविंद्र जैन, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, पूर्व मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, सरपंच झमित सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य शंकर सिन्हा, पूर्व जनपद सदस्य मानिक राम साहू, सुरेंद्र चंद्राकर, अलख राम साहू, अजय नेताम, उमेश सिन्हा, गीता राम साहू, हजारी राम साहू, मोतीराम साहू, चोवाराम साहू, नामदेव राय, राजेंद्र पटेल, गजेंद्र पटेल, योगेश साहू, गिरवर साहू, रितेश कुमार साहू, कमलेश साहू, चुनेश साहू, पंचराम सिन्हा, लक्ष्मण सिन्हा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समिति के पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here