Home चर्चा में श्रमिकों के सम्मान के साथ वीबी – जी राम जी के प्रावधानों...

श्रमिकों के सम्मान के साथ वीबी – जी राम जी के प्रावधानों से हुए परिचित

0
0

-ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का हुआ आयोजन

पुकार बाफना/बीजापुर 07 मार्च 2026/शासन के निर्देशों के परिपालन में जिले की ग्राम पंचायतों में 7 मार्च को चावल महोत्सव के साथ “रोजगार दिवस” और “आवास दिवस” का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास की लंबित किश्तें और महात्मा गांधी नरेगा की मजदूरी भुगतान के संबंध में जानकारी दी गई।

युक्तधारा पोर्टल के तहत संतृप्तता आधारित शत प्रतिशत जीपीएस की आदर्श प्लानिंग, विकसित भारत – जी राम जी के क्रियान्वयन के संबंध में एवं प्रावधानों की जानकारी भी दी गई।

योजना अन्तर्गत समस्त प्रगतिरत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने अवगत कराया गया । क्यू आर कोड के माध्यम से स्कैन कर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायतों के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कई ग्राम पंचायतों में इस अवसर पर विगत वर्ष में 100 दिवस से अधिक का रोजगार प्राप्त करने वाले मजदूरों का सम्मान भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here