Home चर्चा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन, बड़ी...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलरामपुर में जिला स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी

31
0

कुसमी बलरामपुर

संवाददाता युसूफ खान

महतारी वंदन सम्मेलन, बलरामपुर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बलरामपुर के बाजारपारा ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय वृहद महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदर्शनी भी लगाए गए। स्कूली बच्चों और महिलाओं ने रस्सा-कसी सहित कई गतिविधियों में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बस्तर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े और महिलाओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज रहीं। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, वहीं स्कूली बच्चों ने महिला दिवस पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।
कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

बाइट- (1) हीरामुनि निकुंज (अध्यक्षजिला पंचायत बलरामपुर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here