करतला। संवाददाता – मोहन वैष्णव
करतला। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में सक्रिय कार्यकर्ता एवं नॉनबिर्रा निवासी आकाश गुप्ता को संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए करतला मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
आकाश गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय रहकर संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लेते रहे हैं। पार्टी के कार्यक्रमों, सामाजिक कार्यों और युवाओं को संगठन से जोड़ने में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति के बाद आकाश गुप्ता ने जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी, भाजयुमो अध्यक्ष वैभव शर्मा तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि युवा मोर्चा के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हुए संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
आकाश गुप्ता की नियुक्ति पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।







