Home चर्चा में महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, रविन्द्र सिंह ठाकुर ने भेंट...

महिला दिवस पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, रविन्द्र सिंह ठाकुर ने भेंट किया श्रीफल और साल

17
0

रतनपुर संवाददाता – विमल सोनी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य और बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र सिंह ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका माता-बहनों का सम्मान किया। इस दौरान उन्हें श्रीफल और साल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं समाज में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके समर्पण और सेवा भाव को देखते हुए महिला दिवस के अवसर पर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शिवा मुदिलियार सहित हरीश तिवारी, रामू शुक्ला, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, विजय दुबे, चंद्रहास केसरवानी, राघवेंद्र सिंह, संजय दवे, संगीत मोइत्रा, प्रशांत पांडे, दिलीप साहू, बबलू केसरवानी, अजय तिवारी, संतोष चौहान, संदीप मिश्रा, गुड्डू चंदेल, राजेन्द्र विष्ट, राजेश साहू, विजय तिवारी, छोटू बर्डे, विक्की नानवानी, राजेश जोसेफ, मुकेश दुबे, राज चौहान, संजय शुक्ला, सनी चौहान, अजय गोस्वामी, राजा यादव, शिवा मिश्रा, यश सिंह और पप्पू विष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here