आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग – केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन – ग्रामीण (वीबी जी राम जी) की ग्राम पंचायत रानीसागर में दिया गया।
किसान मोर्चा अध्यक्ष डॉ.तोषण साहू जी ने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखकर ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार एवं आजीविका के अवसर को सशक्त बनाना है।ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीण को योजना के उद्देश्य ,प्रावधानों एवं लाभों से अवगत कराया गया।
आरंग भाजपा मंडल के पूर्व मण्डलमंत्री अशोक यादव ने कहा कि विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण के अंतर्गत अब ग्रामीण परिवारों को प्रति वर्ष 100 दिनों के स्थान पर 125 दिनों का गारंटी रोजगार मिलेगा जिससे अतिरिक्त 25 दिनों का सीधा लाभ प्राप्त होगा।
अशोक यादव ने आगे कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की बेरोजगारी को कम करना और मजदूरों की आय में स्थायित्व लाना है साथ ही साथ गांवों में विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।और सड़क निर्माण,जल संरक्षण,तालाब खोदाई,खेत खलिहान सुधार,पौधारोपण और पंचायत स्तर के अन्य सार्वजनिक कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।







