Home चर्चा में लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाई, रंजना साहू...

लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दी बधाई, रंजना साहू ने कहा – प्रदेश के हितों की आवाज बनेंगी

27
0

रिपोर्ट-खिलेश साहू

धमतरी– छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में लक्ष्मी वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने उनसे भेंट कर पुष्प गुच्छ भेंट किया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं, साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी को भी पुष्प गुच्छ भेंट कर इस महत्वपूर्ण अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर रंजना साहू ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना अत्यंत गौरव और जिम्मेदारी का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लक्ष्मी वर्मा अपने अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण के साथ छत्तीसगढ़ के विकास तथा प्रदेशवासियों के हितों की आवाज को संसद में मजबूती से उठाएंगी। भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करती रही है और लक्ष्मी वर्मा का राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना इसी विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश की महिलाओं के सशक्तिकरण, सामाजिक विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को राज्यसभा में प्रभावी रूप से उठायेंगी। रंजना साहू ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और राज्यसभा में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलने से प्रदेश के विकास कार्यों को और गति मिलेगी। इस अवसर पर रंजना साहू ने लक्ष्मी वर्मा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। श्रीमती साहू ने प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here