Home चर्चा में रायपुर के युवा नेता पीयूष मिश्रा बने भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, संगठन...

रायपुर के युवा नेता पीयूष मिश्रा बने भाजपा प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, संगठन में लंबे समय से सक्रिय युवा कार्यकर्ता को मिली जिम्मेदारी

9
0

रायपुर।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा प्रदेश मीडिया विभाग की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। प्रदेश कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश सहसंयोजक, प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्तियां की गई हैं।

इस सूची में रायपुर के युवा नेता पीयूष मिश्रा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीयूष मिश्रा को यह दायित्व मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता और संघर्षशील कार्यशैली का परिणाम है।

बताया जाता है कि पीयूष मिश्रा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के समय से ही वे संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए पार्टी के कार्यक्रमों, आंदोलनों और जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं।

मीडिया पैनलिस्ट के रूप में पीयूष मिश्रा अब विभिन्न मीडिया मंचों पर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा संगठन की बातों को मजबूती से प्रस्तुत करेंगे।

प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी सूची के अनुसार प्रदेश सहसंयोजक के रूप में प्रवीण साहू, गोविंदा गुप्ता और राहुल राय को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता के रूप में गौरीशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजेश चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविंद्र सिंह, वैभव बंस, तौफीक रजा और उमेश घोरमाड़े को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार मीडिया पैनलिस्ट के रूप में रामू नेताम, गोपाल बिष्ट, गोवर्धन बाघ, डॉ. अनामिका सिंह, रितेश मोहर, निशिकांत पांडेय, वात्सल्य मूर्ति, डॉ. गर्वित पांडेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि नई मीडिया टीम संगठन की विचारधारा और सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

वहीं रायपुर के युवा नेता पीयूष मिश्रा की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here