Home खेल आईपीएल से पहले सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन विवादों में, पाक खिलाड़ी...

आईपीएल से पहले सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन विवादों में, पाक खिलाड़ी पर लगाई बड़ी बोली

23
0

आईपीएल 2026 का मंच तैयार है. सभी टीमों ने कमर कस ली है. 28 मार्च को आरसीबी और सनराइजर्स की टीम के बीच ओपनिंग मुकाबला खेला जाना है. नए सीजन के धमाकेदार आगाज से पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अचानक चर्चा में आ चुकी हैं. वह अपने एक चौंकाने वाले फैसले के चलते चर्चा में हैं और सोशल मीडिया पर भारी आलोचना झेल रही हैं. हुआ ये है कि लंदन में होने वाले ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के अगले सीजन के ऑक्शन में काव्या मारन की टीम ने एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीद लिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनराइजर्स लीड्स के कोच डैनियल विटोरी अपनी टीम में एक ‘मिस्ट्री स्पिनर’ चाहते थे और इसी रणनीति के चलते अबरार अहमद पर इतना बड़ा दांव लगाया गया है. नीलामी में जब अबरार का नाम आया तो उन्हें अपने पाले में लाने के लिए काव्या मारन की टीम की भिड़ंत ट्रेंट रॉकेट्स से हुई, जिसमें लीड्स की टीम ने बाजी मार ली. अब यही फैसला काव्या मारन के लिए एक नई मुसीबत बन गया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here