Home खेल बांग्लादेश vs पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर बवाल, नाहिद राणा और पाक...

बांग्लादेश vs पाकिस्तान तीसरे वनडे में जमकर बवाल, नाहिद राणा और पाक बल्लेबाज के बीच मैदान पर तीखी नोकझोंक

31
0

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मैच 15 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 11 रन से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा और पाकिस्तान के बल्लेबाज माज सदाकत के बीच जमकर बवाल हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पाक बल्लेबाज माज सदाकत इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए।

इस मैच में पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 291 रन का टारगेट था। इस टारगेट को पीछे करने उतरी पाकिस्तान की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। सलामी बल्लेबाज माज सदाकत और साहिबजादा फरहान दोनों ही 6-6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा के प्रदर्शन की बात करें तो वह इस मुकाबले में 2 विकेट लेने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने 10 ओवर में 62 रन खर्च किए।

पाकिस्तान के लिए इस मैच में रन चेज के दौरान सलमान अली आगा ने शतक जरूर लगाया, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। सलमान आगा ने नंबर छह पर बैटिंग करते हुए 98 बॉल में 106 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और चार छक्के लगाए। उनके अलावा साद मसूद ने 38, शाहीन अफरीदी ने 37 रन बनाए। इससे पहले बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए तंजीद हसन तमीम की शतकीय पारी के बदौलत 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए थे। तंजीद हसन ने इस मैच में 107 बॉल में छह चौके और 7 छक्के की मदद से 107 रन की पारी खेली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here