Home मनोरंजन सलमान खान की नई फिल्म को मिला नया नाम, ‘Battle of Galwan’...

सलमान खान की नई फिल्म को मिला नया नाम, ‘Battle of Galwan’ अब बनी ‘मातृभूमि’”

16
0

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और ‘सलमान खान फिल्म्स’ ने अपनी आगामी और मचअवेटेड फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। लंबे समय से ‘बैटल ऑफ गलवान’ के नाम से चर्चा बटोर रही इस फिल्म का शीर्षक अब आधिकारिक तौर पर बदल दिया गया है। मेकर्स ने नए नाम का ऐलान भी कर दिया है। नए पोस्ट के साथ सलमान खान ने खुद फिल्म के नए नाम की झलक फैंस के साथ साझा की है। अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया है। मेकर्स ने इस बदलाव के साथ एक बेहद प्रभावशाली नया पोस्टर भी जारी किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस नए शीर्षक की सबसे बड़ी विशेषता इसकी टैगलाइन है, ‘मे वॉर रेस्ट इन पीस’ यानी युद्ध खत्म हों। आमतौर पर युद्ध पर आधारित फिल्में वीरता और संघर्ष पर केंद्रित होती हैं, लेकिन सलमान खान ने इस टाइटल के जरिए एक वैश्विक और गहरा संदेश देने की कोशिश की है। यह टैगलाइन न केवल रणभूमि की सीमाओं की बात करती है, बल्कि पूरी दुनिया में शांति की अनिवार्यता और युद्ध के अंत की कामना को भी दर्शाती है। सामने आए पोस्ट में सलमान की आधा चेहरा दिख रहा है। वो खून से लथपथ नजर आ रहे हैं।

बता दें, यह फिल्म गलवान घाटी की वास्तविक और ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन नाम में किया गया यह बदलाव यह संकेत देता है कि फिल्म केवल सैन्य संघर्ष तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि मानवीय संवेदनाओं और देशभक्ति के एक नए स्तर को छुएगी। घोषणा के तुरंत बाद ही इंटरनेट पर इस साहसी कदम की सराहना शुरू हो गई है। प्रशंसक फिल्म के नाम के पीछे छिपी भावनात्मक गहराई और शांति के इस अनूठे आह्वान की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘मातृभूमि’ के जरिए सलमान खान एक ऐसी सिनेमाई गाथा पेश करने जा रहे हैं, जो दर्शकों को राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ मानवता के प्रति भी जागरूक करेगी।

आखिरी बार सलमान खान ‘सिकंदर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खासा कमान नहीं कर पाई थी, लेकिन अब लोगों की उम्मीदें ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ से हैं। इस फिल्म में सलमान खान की जोड़ी चित्रांगदा सिंह के साथ जमेगी। दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here