Home मुख्य ख़बरें छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा में विवाद: हिंदी प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर हुआ...

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा में विवाद: हिंदी प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

18
0

रायपुर –

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी विषय का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू करा दी है।

बताया जा रहा है कि 14 मार्च को आयोजित 12वीं हिंदी विषय की परीक्षा से पहले ही 13 मार्च की देर रात सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र से जुड़े सवाल वायरल हो गए थे। इसके बाद छात्रों और अभिभावकों के बीच चर्चा तेज हो गई और परीक्षा की पारदर्शिता व विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here