Home चर्चा में सीसी सड़क का निर्माण या भ्रष्टाचार? वार्ड 13 में बन रही सड़क...

सीसी सड़क का निर्माण या भ्रष्टाचार? वार्ड 13 में बन रही सड़क की गुणवत्ता पर उठे सवाल

30
0

कुसमी बलरामपुर

संवाददाता युसूफ खान

बलरामपुर/नगर पालिका परिषद बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 13 में कब्रिस्तान के पास बन रही सीसी सड़क के निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और सड़क की मोटाई भी मानक के अनुरूप नहीं दिखाई दे रही है।

बताया जा रहा है कि सड़क बनते ही कई स्थानों पर टूटने लगी है और मरम्मत जैसी स्थिति नजर आने लगी है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह निर्माण कार्य भ्रष्टाचार की भेंट तो नहीं चढ़ रहा।

इस मामले में बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारी और इंजीनियरों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की कभी जांच की है या नहीं। यदि निरीक्षण नहीं किया गया है तो यह गंभीर लापरवाही मानी जाएगी, और यदि निरीक्षण के बाद भी इस तरह का निम्न स्तर का निर्माण हो रहा है तो जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े होते हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर के प्रकाशन के बाद नगर पालिका प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता से लेता है और निर्माण कार्य की जांच कर कोई कार्रवाई करता है या नहीं, या इसी तरह लिपा पोती चलता रहेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here