Home टेक्नोलॉजी X प्लेटफ़ॉर्म आउटेज: भारत और अमेरिका में सेवाएं ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित

X प्लेटफ़ॉर्म आउटेज: भारत और अमेरिका में सेवाएं ठप, हजारों यूजर्स प्रभावित

16
0

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) की सेवाएं बुधवार शाम भारत में ठप हो गईं, जिससे हजारों यूजर्स को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, शाम 8:17 बजे तक भारत में 1,227 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं, जो 8:30 बजे तक बढ़कर 4,500 के पार पहुंच गईं। यूजर्स ने बताया कि वे प्लेटफॉर्म पर फीड्स एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं और लिंक भी ओपन नहीं हो रहे। हालांकि, नोटिफिकेशन मिल रहे हैं, लेकिन फीड रिफ्रेश नहीं हो रही है। मोबाइल ऐप पर कई यूजर्स को यह संदेश दिखाई दिया:

भारत में, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों के यूज़र्स ने अपनी टाइमलाइन रिफ़्रेश करने, रिप्लाई देखने और नए अपडेट पोस्ट करने में दिक्कतें बताईं। यह समस्या केवल भारत तक सीमित नहीं रही। अमेरिका में भी X की सेवाएं प्रभावित हुईं, जहां पिछले 30 मिनट में 14,000 से अधिक यूजर्स ने आउटेज की रिपोर्ट दी। भारत में दर्ज शिकायतों में- 55% समस्याएं मोबाइल ऐप से जुड़ी थीं, 37% शिकायतें वेबसाइट से संबंधित थीं।

मोबाइल ऐप पर, लॉग-इन किए हुए यूज़र्स अपनी फ़ीड रिफ़्रेश नहीं कर पा रहे थे। प्लेटफ़ॉर्म पर एक एरर मैसेज दिखाई दे रहा था, जिसमें लिखा था, “इस समय पोस्ट नहीं मिल पा रहे हैं। कृपया बाद में फिर से कोशिश करें। आउटेज की वजह के बारे में X की तरफ़ से तुरंत कोई आधिकारिक बयान नहीं आया।

गौरतलब है कि फरवरी में भी Elon Musk के स्वामित्व वाले इस प्लेटफॉर्म पर वैश्विक स्तर पर इसी तरह का आउटेज देखने को मिला था। उस दौरान अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में 42,000 से अधिक यूजर्स प्रभावित हुए थे। हालांकि, तब करीब एक घंटे के भीतर सेवाएं बहाल हो गई थीं, लेकिन कंपनी की ओर से कोई तत्काल आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। फिलहाल, इस बार आई तकनीकी दिक्कतों को लेकर भी X की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, जिससे यूजर्स में अनिश्चितता बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here