मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर को लागू करने पर काम कर रहा है। इसके फीचर ट्रैक करने वाले WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सऐप जिस फीचर पर काम कर रहा है उसके जरिए यूजर्स को वॉइस और वीडियो कॉलिंग के दौरान नॉइस कैंसिलेशन फीचर मिलने वाला है। इस फीचर के जरिए यूजर्स की कॉल के दौरान ऑटोमैटिक तरीके से बैकग्राउंड नॉइस को फिल्टर करने और आवाज को साफ करने की फैसिलिटी मिलेगी. साथ ही आवाज क्लियर सुनने में मदद मिलेगी। व्हाट्सऐप अपने कॉल क्वालिटी को बेहतर करने के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है।
इस फीचर का इंतजार यूजर्स लंबे समय से कर रहे थे और इसके आने का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। अभी यह फीचर WhatsApp के बीटा वर्जन में आ रहा है, इसके जरिए यूजर्स को कॉल के दौरान आसपास के शोर से बचने की सुविधा मिलेगी। एंड्रॉइड ऐप के साथ-साथ ये फीचर WhatsApp वेब पर भी मिलने वाला है। इसके इस तस्वीर के जरिए समझा जा सकता है।
इस फीचर को हाल ही में एंड्रॉइड अपडेट के जरिए देखा गया है और इसके तहत यूजर्स को वॉइस कॉल्स और वीडियो कॉल्स के दौरान साफ कम्यूनिकेशन का एक्सपीरिएंस मिलेगा। व्हाट्सऐप के फीचर ट्रैकर WABetaInfo के मुताबिक इसे एंड्रॉइड ऐप वर्जन 2.26.11.8 में देखा गया और इसको फिलहाल डेवलपमेंट के फेज में देखा गया है और इसके एंड्रॉइड ऐप में में व्हाट्सऐप के फ्यूचर वर्जन में मिलने वाला है।
WABetaInfo के मुताबिक नॉइस कैंसिलेशन फीचर को इस तरीके से डिजाइन किया गया है कि ये वॉइस और वीडियो कॉल के दौरान आसपास की अनचाही आवाजों जैसे ट्रैफिक का शोर, हवा का शोर या आसपास की बातचीत को कॉल सुनने वाले तक पहुंचने से रोक देता है। इसके तहत यूजर्स को काफी आसानी होने वाली है और उनका वीडियो कॉल-वॉइस कॉल का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
WhatsApp ने ये भी साफ किया है कि इसके एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पर इस फीचर का कोई असर नहीं आएगा और ये पहले की ही तरह काम करता रहेगा।







