Home चर्चा में कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का सतत निरीक्षण जारी

कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का सतत निरीक्षण जारी

7
0
आरंग संवाददाता – सोमन साहू
आरंग / स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता और परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, हिमांशु भारतीय के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के निर्देशन में आरंग विकासखंड में कक्षा 5वीं एवं 8वीं की केंद्रीयकृत परीक्षाओं का सुचारू संचालन किया जा रहा है। परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष निरीक्षण टीमों द्वारा लगातार केंद्रों का दौरा किया जा रहा है।
इसी कड़ी में संकुल केंद्र खमतराई की प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने पूर्व माध्यमिक शाला गुखेरा, भोथली एवं खमतराई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में बैठक व्यवस्था, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने परीक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सफलता के मूल मंत्र दिए:
  छात्रों को निर्देशित किया गया कि वे हड़बड़ी न करें और प्रश्नों को कम से कम दो से तीन बार ध्यान से पढ़ें, प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर ने छात्रों को प्रोत्साहित किया कि वे केवल रटे-रटाए जवाब न लिखें, बल्कि अपने अर्जित ज्ञान को अपनी मौलिक भाषा और शब्दों में व्यक्त करें।
परीक्षाओं के सफल संचालन में स्थानीय शिक्षकों और प्रबंधकों की सक्रिय भूमिका रही। इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष सुंदर लाल साहू, के.के. साहू, तारकेश्वर डडसेना शिक्षक गण  सी एल एनेस्वरी ,तारावती बंजारे,विमला चौहान, घनश्याम साहू, फातिमा जांगड़े, , पुनेश्वर साहू हेमा बंजारे ,ममता तांडव विनोद यादव  और अरविंद वैष्णव सहित अन्य शिक्षक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here