बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत कार्यशाला महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जिला पंचायत जांजगीर-चम्पा में लगाl बाल विवाह की सूचना टोल फ्री क्रमांक- CHL-1098, WHL-181 एवं ERSS-112 पर किया जा सकता हैl

जिला पंचायत जांजगीर चम्पा के सभा कक्ष में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़, कार्यशाल का आयोजन महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा रखा गयाl 20/03/2026शुक्रवार जिसमें जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी,सदस्, डालसा, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य,महिला एवं बाल विकास सदस्य, यूनिसेफ सदस्य, यूवोदय वालंटियर, विधिक छात्र,सखी सदस्य, छात्रगण, विधिक इंटर्नशिप एवं पत्रकार साथी तथा जिला पुलिस की टीम की सहभागिता देखने को मिलाl इस कार्यशाला में जिला पंचायत मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा द्वीप प्रज्वलन एवं स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ, उन्होंने एक उपयोगी जानकारी साझा किया जिला जांजगीर चम्पा के 301 ग्राम पंचायत एवं 02 नगरीय निकायों में अनुमोदन एवं प्रस्ताव पारित कर बल विवाह मुक्त हेतु संकल्पित हो चुका हैंl इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास संचनालय से पहुचें शशांक(रिशु) जी ने विस्तृत व्याख्यान किया एवं NFHS-5 के आंकड़ों एवं सरकारी आंकड़ों के माध्यम से सभागार में उपस्थित सभी सदस्यों को महत्वपूर्ण जानकारी साझा कियाl जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रथम जिला बालोद को बाल विवाह मुक्त जिला का गौरव प्राप्त हैl आंकड़ों के मद्देनजर आज भी बाल विवाह मुक्त की कल्पना को मैदानी स्तर में ग्राम एवं समाज तक पहुंचाने की जरूरत हैंl बाल विवाह से संबंधित जानकारी के लिए शासन एवं प्रशासन ने 1098 टोल फ्री नंबर जारी किया हैंl विधिक छात्र राज कुमार चंद्रा ने अपील किया, मानव समाज, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय के सम्माननीय सदस्यों से, कि हम अपने मनोभाव एवं दृढ़ संकल्प के साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़(भारत) की दिशा में कार्य कर सकते हैंl







