Home चर्चा में तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब...

तीसरे दिन धरना समाप्त कराने पहुंचे तहसीलदार, आदिवासी परिवार ने कहा जब तक न्याय नहीं मिल जाता धरने पर डटे रहेंगे

17
0
जांजगीर-चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जयसवाल
गोगपा नेता भानू चौहान के ब्लैकमेलिंग से परेशान आदिवासी परिवार का धरना,
दो सूत्रीय मांगों को लेकर धरने का आज तीसरा दिन,
आश्वासन से नहीं बना काम वापस लौटे तहसीलदार जारी रहेगा धरना,
अधिकारियों को देख कई व्यापारी भी भानू की शिकायत लेकर मौके पर पहुंचे,
सक्ती,,सक्ती में तीन दिन से धरने में बैठे सवरियां आदिवासियों का धरना खत्म करने अधिकारी लगातार कोशिश कर रहे है मगर अपनी मांगो को लेकर आदिवासी परिवार अब भी डटा हुआ है,धरने में बैठे लोगों को समझाइश देने आज तहसीलदार पटवारी सहित राजस्व विभाग के अधिकारी धरना स्थल पहुंचे,धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि गोंडवाना पार्टी के नेता भानू चौहान हमे धमकी देकर ब्लैकमेलिंग कर  रहा है, हमारे पूर्वजों की जमीन को सरकारी घोषित कराने की धमकी देकर 5 लाख की मांग कर रहा है,इसलिए जब तक उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं हो जाती हम लोग धरने पर बैठे रहेंगे,वही गोंगपा नेता भानू चौहान के ब्लैकमेलिंग से प्रताड़ित कई व्यापारी भी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से शिकायत की,उन्होंने बताया कि भानू चौहान उन्हें भी कई बार ब्लैकमेलिंग कर चुका है उसका ये धंधा बन चुका है और अब गोंडवाना पार्टी का आड लेकर सभी को परेशान कर रहा है,
भानू चौहान के ब्लैकमेलिंग के शिकार कई व्यापारी भी धरना स्थल पहुंचे
गोंगपा नेता भानू चौहान के ब्लैकमेलिंग के शिकार कई व्यापारी भी आज हिम्मत जुटा कर धरना स्थल पहुंचे और तहसीलदार के सामने भानू के अवैध उगाही के कारनामों की पोल खोली व्यापारियों ने बताया कि भानू चौहान की नजर खाली व्यापारियों की जमीन पर जिसमें वो जानबूझकर पहले शिकायत करता है और फिर डरा धमकाकर पैसे मांगता है भानू खिलाफ दर्जन भर से ज्यादा व्यापारियों ने शिकायत की है जिसमें से कई व्यापारियों से उसने पार्टी का धौंस दिखाकर लाखों रूपये भी वसूले है व्यापारियों का कहना है कि वो कोर्ट कचहरी ओर अधिकारियों के चक्कर नहीं लगा सकते इसलिए कुछ ने डर के भानू को पैसे दे दिए लेकिन कई व्यापारियों ने उसका सामना किया ओर जीत हासिल की ।
ब्लैकमेलर भानू चौहान को गिरफ्तार करो के लगे नारे
शनिवार को जब तहसीलदार धरना स्थल पहुंचे तो आक्रोशित सवरियां आदिवासियों ने ब्लैकमेलर भानू चौहान को गिरफ्तार करो के नारे भी लगाए वही अधिकारियों को अपने दो सूत्रीय मांगों से अवगत कराते हुए उन्हें पत्र दिया साथ ही अधिकारियों से भानू चौहान के खिलाफ जल्द से जल्द एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने का निवेदन किया जिसपर तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगे उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी जाएगी और जल्द ही इसमें कार्यवाही की जाएगी।
तहसीलदार ने कहां दोषियों पर जल्द होगी कार्यवाही
धरना स्थल पर पहुंचे सक्ती तहसीलदार एल के कोरी ने बताया कि भानू चौहान के द्वारा गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के आड में ब्लैकमेलिंग की शिकायत मिली है कई व्यापारियों ओर आम पब्लिक ने भी बताया कि उनसे भी उसने पैसे की मांग की है प्राप्त शिकायत को उच्च अधिकारियों के पास प्रेषित किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here