Home चर्चा में बोरिया-बिस्तर बांध लें धर्मांतरण के एजेंट: श्याम जायसवाल

बोरिया-बिस्तर बांध लें धर्मांतरण के एजेंट: श्याम जायसवाल

15
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

अब नहीं चलेगा सेवा के नाम पर सौदा और मजबूरी की आड़ में धर्मांतरण 
छत्तीसगढ़ की धरती पर चलेगा कानून: श्याम 

दल्लीराजहरा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बालोद जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में ‘धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026’ के पारित होने को राज्य के इतिहास का सबसे स्वर्णिम और निर्णायक क्षण बताया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक कदम के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने करोड़ों प्रदेशवासियों की आस्था और संस्कृति को सुरक्षित करने का अपना संकल्प पूरा किया है।
श्याम जायसवाल ने आगे कहा की धर्मांतरण विरोधी नए कानून धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 के पारित होने पर अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोहों और उनके संरक्षकों को सीधे शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अब छत्तीसगढ़ में सेवा के नाम पर ‘सौदा’ और मजबूरी के नाम पर ‘धर्मांतरण’ का धंधा पूरी तरह दफन कर दिया जाएगा। श्याम जायसवाल ने कहा है कि जो लोग बालोद जिले के गांवों और पिछड़ी बस्तियों में चंगाई सभाओं, मुफ़्त इलाज और पैसों का लालच देकर हमारे भोले-भाले समाज की आस्था को खरीदने का दुस्साहस कर रहे थे, वे अब कान खोलकर सुन लें- तुम्हारी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। अब प्रलोभन देने पर 10 साल की जेल होगी और सामूहिक धर्मांतरण कराया तो पूरी जिंदगी कालकोठरी में कटेगी।

लव-जिहाद पर सर्जिकल स्ट्राइक: श्याम
भाजपा नेता श्री जायसवाल ने कहा- “पहचान छिपाकर हमारी बेटियों को प्रेम-जाल में फंसाने और निकाह के जरिए धर्म बदलवाने वाले ‘लव-जिहादियों’ का इलाज अब कानून करेगा। ऐसे विवाह अब ‘कचरे के डिब्बे’ में जाएंगे क्योंकि कानून उन्हें शून्य (अमान्य) घोषित कर चुका है। धोखेबाजों को 20 साल तक चक्की पीसनी होगी, यह साय सरकार का साफ संदेश है।”

श्याम जायसवाल ने कहा है कि विदेशी ताकतों के टुकड़ों पर पलने वाले और समाज को बांटने वाले बिचौलियों को अब कोई राजनीतिक संरक्षण नहीं बचा पाएगा। जांच अब बड़े अधिकारी करेंगे और विशेष अदालतें तुरंत सजा सुनाएंगी। बालोद जिले का पिछड़ा वर्ग मोर्चा का एक-एक कार्यकर्ता अब ‘धर्म रक्षक’ बनकर मैदान पर है। कहीं भी संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो प्रशासन के साथ मिलकर जड़ से उखाड़ फेंकेंगे। विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए भाजपा नेता श्री जायसवाल ने कहा है कि धर्मांतरण को बढ़ावा देने वाली ताकतों के आका अब छाती पीट रहे हैं क्योंकि उनकी ‘वोट बैंक’ की दुकान बंद हो गई है। हमारी संस्कृति और सनातन परंपरा से खिलवाड़ अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंत में श्याम जायसवाल ने कहा कि यह कानून केवल कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि उन ताकतों के लिए ‘डेथ वारंट’ है जो हमारी जड़ों को काटना चाहते थे। अब छत्तीसगढ़ में सिर्फ और सिर्फ भारतीय संस्कृति का मान होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here