Home मनोरंजन रैपर बादशाह की गुपचुप शादी! ईशा रिखी संग वायरल तस्वीरों ने मचाया...

रैपर बादशाह की गुपचुप शादी! ईशा रिखी संग वायरल तस्वीरों ने मचाया इंटरनेट पर तहलका

22
0

मशहूर रैपर और म्यूजिक कंपोजर बादशाह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अपने गाने ‘ततीरी’ को लेकर विवादों में घिरे बादशाह ने अब अपनी गुपचुप शादी की खबरों से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बादशाह ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री ईशा रिखी के साथ एक निजी समारोह में शादी रचा ली है। हालांकि इस जोड़ी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है। बता दें, ये बादशाह की दूसरी शादी है, पहली शादी से उनकी एक बेटी भी है।

पिछले कुछ समय से बादशाह और ईशा रिखी के डेटिंग की खबरें गलियारों में तैर रही थीं, लेकिन अब यह मामला शादी तक पहुंच गया है। वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो के अनुसार यह शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। दिलचस्प बात यह है कि न तो बादशाह और न ही ईशा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कोई फोटो शेयर की है। इन तस्वीरों में बादशाह आइवरी कुर्ता सेट में नजर आ रहे हैं, जबकि ईशा रिखी ने पारंपरिक लाल रंग का पंजाबी सलवार सूट पहना हुआ है। एक खास तस्वीर में ईशा लिफ्ट के अंदर बादशाह के साथ पोज दे रही हैं, जहां उनकी मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और कलीरें साफ देखे जा सकते हैं। इन विजुअल्स ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि दोनों अब आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन चुके हैं।

https://www.instagram.com/poonamrikhi6/reel/DWQRVUqCrzY/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here