Home चर्चा में उप – तहसील की स्थापना दिवस पर अधिवक्ता बनज ने अंचल वासियों...

उप – तहसील की स्थापना दिवस पर अधिवक्ता बनज ने अंचल वासियों को दी बधाई …

10
0

लक्ष्मी नारायण लहरे

सारंगढ़ । कोसीर उप-तहसील कार्यालय 24 मार्च 2021 को अपने अस्तित्व में आया ।
कोसीर रायगढ़ जिले का बड़ा गांव हैं कोसीर जो 24 मार्च 2021 को उप-तहसील की अस्तित्व में आया ।
सारंगढ विधायक श्रीमति उत्तरी गनपत जांगड़े और तात्कालिक जिला कलेक्टर भीम सेन की उपस्थिति में कोसीर उप-तहसील कार्यालय का उदघाटन हुआ। कोसीर उप-तहसील के अंतर्गत 26 ग्राम पंचायते 12 पटवारी हल्का नंबर और 41 गांवो शामिल हैं । वर्तमान में नव सृजित जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला का प्रमुख गांव है । उप तहसील बनने के बाद अंचल को बहुत सारी सुविधाएं मिल रही है । वही किसानों ,विद्यार्थियों को भी लाभ पहुंचा है ।

यहां वर्तमान में और भी अमूल चूल परिवर्तन की आवश्यकताएं है जो राजस्व का सीधा लाभ अंचल को मिलेगा ।वही अंचल के अधिवक्ताओं को अपने नजदीक में उप तहसील मिलने से उन्हें खुशी हुई । उप तहसील के 05 वें स्थापना दिवस पर सारंगढ़ अंचल के अधिवक्ता पोलेश्वर कुमार बनज ने स्थापना दिवस को लेकर अंचल वासियों को बधाई दिए हैं । कोसीर उप तहसील की जिम्मेदारी वर्तमान में तहसीलदार शनि कुमार पैकरा सम्हाल रहे हैं पूर्व में आर ध्रुव, रॉकी एक्का, वंदे राम भगत , आयुष तिवारी ,अर्पण कुर्रे, रूपाली मेश्राम,
पूनम तिवारी , प्रकाश पटेल ,मनीष सूर्यवंशी, खेमन लाल ध्रुव अपनी सेवाएं उप तहसील में दिए हैं । स्थापना दिवस के 05 वें वर्ष में उप तहसील धीरे धीरे अपना पहचान बना रही है और अंचल को इसका लाभ मिल रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here