कोरबा न्यूज 36गढ़ :– विश्व क्षय दिवस.. 24मार्च पूरे विश्व में विश्व क्षय दिवस के रूप में मनाया जाता है इसका मनाया जाने का उद्देश्य स्पष्ट है. जिससे जन सामान्य इस गंभीर एवं संक्रामक बीमारी के प्रति सचेत जागरूक रहें और इससे होने वाली मौतों तथा कुरीतियों भ्रान्तियों रूढ़िवादिता को दूर कर सके. आज टी. बी (क्षय बीमारी )मौत का पर्याय एवं अंतिम सत्य नही है. आज टी. बी बीमारी का ईलाज सम्भव है तथा इसकी दवाइयो के मात्र कुछ हीं दिनों के खुराक सेवन से इसके भयावतः तथा संक्रमकता को रोका जा सकता है आवश्यकता है तो सिर्फ जनजागरूकता की. जन जागरूकता से हीं इस बीमारी को रोका जा सकता है. जन जागरूकता के बिना टी बी को हराया नही जा सकता टी बी एक संक्रमक बीमारी है जो ट्यूबर्कुलोसिस माइकोबैक्टीरियम के कारण होता है जिसका प्रसार हवा द्वारा होता हैजो एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति मे हवा/वायु सांस लेने से फैलता है. जिसके कारण संक्रमित व्यक्ति को खांसी.. बुखार. भूख न लगना. वजन कम होना. कमजोरी.. सोते समय पसीना आना आदि मुख्य लक्षण है जिसे सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी पहचान एवं समझ सकता है तथा बाद की अवस्था में बलगम के साथ खून का आना.. सांस लेने में तकलीफ सीने में दर्द होना आदि लक्षण भी दिखते है ऐसा कोई भी लक्षण दिखने पर गांव /पारा की मितानिन. स्वास्थ्य केंद्रों की स्वास्थ्य संयोजक (कार्यकर्ता )या अपने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से सम्पर्क कर संबंधितो का ब्लगम जाँच कराया जाना रहता है इसके अलावा एक्सरे. ट्रू नाट. सिबिनाट आदि जांचो से भी टी बी है या नही इसको पुष्ट किया जा सकता हैँ टी बी पुष्ट होने पर टी बी की दवाई स्वास्थ्य विभाग से पूरी तरह निशुल्क मिलता हैँ जिसका नियमित सेवन कर बीमारी पर विजय पाया जा सकता हैँ

टी बी मरीज के पोषण स्तर को ध्यान देने हेतु प्रत्येक टी बी. मरीज के लिए एक निक्षय मित्र भी बनाया जाता है जो उनको 500-1000रूपये का खाने की सामग्री जिसमे मूंगफली.. सोया तेल दूध अंडा. दाल सोयाबीन की बड़ी आदि रहता है इस प्रकार शासन प्रशासन भारत को टी बी मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्पित है, अब जरूरत हैँ तो जन सामान्य की हिस्सेदारी भागीदारी की है, टी बी मिटेगा जनभागीदारी से. टी बी हारेगा देश जीतेगा के नारों को चरितार्थ करके हीं देश को टी बी मुक्त बनाया जा सकता है, इसी अभियान को भारत सरकार ने सम्पूर्णता 2.0में स्थान देकर इसकी महत्ता पर बल दिया हैँ इसी के तहत देवपहरी पंचायत के गांव में गौतम सर गौतम मैडम के द्वारा आर एच ओ मधुसूदन देवांगन पंचायत प्रतिनिधि तथा ग्रामीण जनों को टी बी मुक्त गांव टी बी मुक्त भारत बनाने के लिए संकल्प /शपथ दिलाया गया…. इस अभियान के तहत हीं देव पहरी पंचायत को कलेक्टर महोदय द्वारा कलेक्टर कार्यालय में सम्मानित किया गया इसके अलावा लेमरू सेक्टर के गढ़ उपरोड़ा. बड़गांव नकिया पंचायत को भी सम्मानित किया गया।
कोरबा न्यूज 36गढ़ संवाददाता कृष्णादास







