कुसमी बलरामपुर
संवाददाता युसूफ खान
नायब तहसीलदार से त्वरित कार्रवाई की मांग, पंचायत ने भेजा पत्र
बलरामपुर कुसमी जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदो में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत द्वारा नायब तहसीलदार चांदो को पत्र प्रेषित कर अतिक्रमण हटाने हेतु शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
पत्र के अनुसार, अतिक्रमणकारी को ग्राम पंचायत द्वारा पहले ही तीन बार नोटिस जारी किया जा चुका है। ये नोटिस क्रमशः 22 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026, 03 मार्च 2026 से 08 मार्च 2026 और 09 मार्च 2026 से 15 मार्च 2026 तक की अवधि में दिए गए थे। इसके बावजूद संबंधित व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।
ग्राम पंचायत ने स्पष्ट किया है कि नोटिस की समयसीमा समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण यथावत बना हुआ है, जिससे शासकीय भूमि प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए पंचायत ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

प्रशासनिक स्तर पर हलचल:
मामले में पंचायत द्वारा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी एवं थाना प्रभारी चांदो को भी प्रतिलिपि भेजी गई है, जिससे जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।







