Home बिलासपुर बिलासपुर के कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का खुलासा:...

बिलासपुर के कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का खुलासा: मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार

13
0

बिलासपुर –

बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में वन्यजीव अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रिसॉर्ट पर छापा मारा और किचन से संदिग्ध पका हुआ मांस बरामद किया।

कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं।

इस मामले में मांस सप्लाई करने वाला मुख्य आरोपी जनक बैगा फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए वन विभाग लगातार छापेमारी कर रहा है।

वन विभाग द्वारा जब्त मांस को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। जांच रिपोर्ट में यदि यह पुष्टि होती है कि मांस हिरण का है, तो आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here