Home चर्चा में श्री रामनवमी पर ग्राम पंचायत ज़लज़ली में नवरात्रि श्रद्धा और उत्साह का...

श्री रामनवमी पर ग्राम पंचायत ज़लज़ली में नवरात्रि श्रद्धा और उत्साह का दिखा अद्भुत संगम

34
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी ब्लॉक के ग्राम पंचायत ज़लज़ली में पावन पर्व रामनवमी के शुभ अवसर पर भव्य एवं विशाल शोभायात्रा (जुलूस) का आयोजन किया गया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष जगन्नाथ यादव के नेतृत्व में नवरात्रि के शुभ अवसर पर पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानसमनी दीप सेवा संस्था अनाथालय आश्रम सारनाथ धाम के प्रमुख कथा वाचक श्री रमेश आचार्य उपस्थित रहे। उनके साथ सहयोगी के रूप में सुखदेव सुमंत, विकास दीपक महाराज सहित अन्य संतजन भी शामिल हुए। सभी ने श्रीराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और सदाचार का संदेश दिया।
भव्य जुलूस में भगवान श्रीराम के जयकारों के साथ श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। गांव के प्रमुख नागरिकों में दीप नारायण यादव, गुलाबी नगेसिया, जगन्नाथ यादव, विवेक यादव, रामप्रताप यादव, सुदर्शन यादव, शिव प्रताप यादव, विजय यादव, मुकेश यादव एवं बंसी यादव सहित समस्त ग्रामवासी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाया।
शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली, जहां जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया। भक्तिमय भजनों और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
इस अवसर पर पूरे गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन में ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here