Home चर्चा में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आज, शिविर को सफल बनाने...

स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर आज, शिविर को सफल बनाने गुरु खुशवंत ने किये है अपील

13
0

आरंग संवाददाता – सोमन साहू

आरंग। आज मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जन्मदिन पर पीएमश्री अरूंधति स्कूल आरंग में स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें रायपुर के श्रीनारायणा एवं क्योरबे हास्पीटल की टीम उपस्थित होकर सेवाएं देंगे। शिविर प्रातः 9 से 1 बजे तक रहेगा। जिसमें जनरल मेडीसीन,स्त्री, हड्डी,शिशु ,दंत ,नेत्र व त्वचा रोग के विशेषज्ञ डाक्टर उपस्थित होकर सेवाएं देंगे। साथ ही रक्तदान शिविर भी रखा गया है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब स्वयं उपस्थित होकर लोगों व रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन करेंगे।वहीं मंत्री गुरु खुशवंत ने शिविर में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचकर अपनी
स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान करने की अपील किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here