बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे “मिशन गाँव चलो अभियान” के तहत संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है। इसी क्रम में कुसमी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पंचायत एवं बूथ स्तर पर कमेटियों के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा के निर्देश पर नगर पंचायत क्षेत्र में इस अभियान की शुरुआत वार्ड क्रमांक 01 कुम्हारपारा स्थित स्कूल प्रांगण के पास की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद भगत ने किया।

इस दौरान उपस्थित नेताओं ने संगठन विस्तार पर जोर देते हुए कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर मजबूत संरचना ही आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करेगी। अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मिशन गाँव चलो अभियान के कुसमी शहरी प्रभारी जितेंद्र गुप्ता, ग्रामीण प्रभारी लालसाय मिंज, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बृजेश मिश्रा, सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे एवं वरिष्ठ कांग्रेसी क्षत्रपति प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*अभियान के तहत आने वाले दिनों में अन्य वार्डों और ग्राम पंचायतों में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।







