Home जायका झटपट बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी पनीर टिक्का सैंडविच – परफेक्ट ब्रेकफास्ट और...

झटपट बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी पनीर टिक्का सैंडविच – परफेक्ट ब्रेकफास्ट और स्नैक ऑप्शन

18
0

सुबह के नाश्ते में रोज़-रोज़ क्या बनाया जाए, यह अक्सर दिमाग में चलता रहता है। अगर आप कुछ जल्दी बनने वाला, स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो पनीर टिक्का सैंडविच एक बेहतरीन चॉइस है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और इसे आप स्नैक के रूप में भी एंजॉय कर सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • पनीर – 100 ग्राम
  • ब्रेड स्लाइस – 2
  • चीज़ – 1 क्यूब (कद्दूकस किया हुआ)
  • टमाटर – 1 (गोल स्लाइस में कटा हुआ)
  • बटर – आवश्यकता अनुसार
  • चिली फ्लेक्स – 1 छोटा चम्मच
  • पिज़्ज़ा सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • ओरिगेनो – स्वादानुसार
  • नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले चीज़ को कद्दूकस करके अलग रख लें।
  2. टमाटर को धोकर साफ करें और पतले गोल टुकड़ों में काट लें।
  3. पनीर को छोटे और पतले चौकोर स्लाइस में काट लें।
  4. अब एक ब्रेड स्लाइस लें और उस पर बटर अच्छी तरह फैला दें।
  5. इसके ऊपर पिज़्ज़ा सॉस लगाएं और फिर चिली फ्लेक्स छिड़कें।
  6. अब ब्रेड पर टमाटर के स्लाइस रखें, उसके ऊपर पनीर के टुकड़े सजाएं।
  7. इसके बाद ऊपर से कद्दूकस किया हुआ चीज़ डालें और हल्का सा नमक व ओरिगेनो छिड़क दें।
  8. तैयार सैंडविच को माइक्रोवेव या तवे पर हल्का सा गरम करें (लगभग 2 मिनट)।
  9. जब चीज़ पिघल जाए और ब्रेड हल्की कुरकुरी हो जाए, तो सैंडविच तैयार है।

परोसने का तरीका

सैंडविच को बीच से काट लें और टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

यह रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और स्वाद के साथ पोषण भी देती है—वीकेंड ब्रेकफास्ट के लिए एकदम परफेक्ट!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here