जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
पूर्व जिला महासचिव युवा कांग्रेस संतोष कुमार दुबे के पूज्य पिताश्री, स्वर्गीय बाबू लाल दुबे जी की 7वीं पुण्यतिथि दिनांक 1 अप्रैल 2026 को श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
स्वर्गीय बाबू लाल दुबे जी अपने जीवनकाल में सरल, सज्जन और समाजसेवा की भावना से ओतप्रोत व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सदैव समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों की सहायता को अपना कर्तव्य माना। उनके विचार और आदर्श आज भी परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर उनके सुपुत्र संतोष कुमार दुबे ने कहा कि पिता जी के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने बताया कि बाबू लाल दुबे जी का जीवन त्याग, ईमानदारी और सेवा का प्रतीक था, जिसे वे हमेशा आत्मसात करने का प्रयास करते रहेंगे।
इस पुण्य अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
“आप भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपके संस्कार, आपके विचार और आपका आशीर्वाद सदैव हमारे साथ है।”
स्वर्गीय बाबू लाल दुबे जी को उनकी 7वीं पुण्यतिथि पर शत-शत नमन। 🙏







