Home चर्चा में कुसमी में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, आरोपी युवक गिरफ्तार

कुसमी में सोशल मीडिया कमेंट पर बवाल, आरोपी युवक गिरफ्तार

29
0
 बलरामपुर संवाददाता युसूफ खान
कुसमी। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर हिंदू समाज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आने के बाद लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई। वायरल हो रहे एक पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक युवक द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
जैसे ही उक्त स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। समाज के कई लोग थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना था कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हैं, इसलिए तत्काल कार्रवाई की जाए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक सरफराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आवेदन प्राप्त होते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई जारी है और आगे की जांच की जा रही है।
अपील: पुलिस प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर संयम बरतने और किसी भी आपत्तिजनक सामग्री से बचने की अपील की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सौहार्द बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here