भजन संध्या के साथ सामूहिक भंडारा होगा आयोजन…
श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार थाना परिसर शक्ति में हनुमान जयंती पर अखंड ज्योति कलश प्रज्वलन के साथ प्रातःकाल ७.३० बजे भव्य महाआरती की जाएगी पश्चात भव्य सामूहिक सिंदूराभिषेक के साथ ही शाम ७.०० बजे संध्या महाआरती की जाएगी। पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ एवं श्री सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग भजन संध्या का आयोजन किया गया है। साथ ही सामूहिक भंडारा में लोग भोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य हनुमान लला का भव्य दरबार आज ही सज चुका है जिसकी मनमोहक छवि आज राहगीरों के आकर्षण केंद्र बना रहा तथा ऐतिहासिक आयोजन को लेकर भक्तों का उत्साह नजर आ रहा है।
आज से ही आयोजन को सफल बनाने पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव, अधिवक्ता चितरंजय पटेल, कोंडके मौर्य, समिति तंबोली, सोनू देवांगन, महेंद्र गबेल, संतोष देवांगन, हुतासन देवांगन आदि कार्यकताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।







