सोमन साहू/आरंग –
बिरकोनी में श्रीमारुति महायज्ञ के पावन अवसर पर आरंग ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पहुंचे ग्राम बिरकोनी में आयोजित श्रीमारुति महायज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर श्री परशुराम पुरोहित परिषद द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रतिष्ठित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर ब्राह्मण समाज आरंग के आदरणीय अध्यक्ष श्री प्रद्दुमन शर्मा जी एवं युवा ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष श्री सोमेश चौबे जी का विधिवत सम्मान कर उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद ही सामाजिक एकता, संस्कृति एवं संस्कारों को सुदृढ़ बनाने का आधार है।
इस अवसर पर परिषद के आचार्य सदस्य पं. नरेंद्र द्विवेदी जी, पं. ध्रुव नारायण शुक्ला जी, पं. राजेश शर्मा जी, पं.
सूर्यप्रकाश तिवारी जी, पं. पंकज तिवारी जी, पं. योगेश तिवारी जी, पं. अविनाश शर्मा जी, पं. मोहित तिवारी जी एवं पं. शिवा तिवारी जी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
श्रीमारुति महायज्ञ के इस भव्य आयोजन में श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। संयोजक हितेंद्र तिवारी ने उक्त जानकारी प्रदान की।







