Home जायका बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक: टेस्टी Fried Corn Balls, हर...

बच्चों के टिफिन के लिए परफेक्ट स्नैक: टेस्टी Fried Corn Balls, हर किसी को आएंगे पसंद

33
0

कॉर्न यानी मकई का स्वाद लगभग हर किसी को पसंद होता है, खासकर बच्चों को। इससे बने स्नैक्स न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि देखने में भी काफी आकर्षक लगते हैं। अगर आप घर पर कुछ नया और लाजवाब बनाने का सोच रहे हैं, तो Fried Corn Balls एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा।

Fried Corn Balls बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • क्रीम स्टाइल स्वीट कॉर्न – 1 किलो
  • उबली मकई – 1 किलो
  • चीनी – 150 ग्राम
  • कद्दूकस की हुई गाजर – 200 ग्राम
  • चीज क्यूब्स – 250 ग्राम
  • दूध – 2 लीटर
  • मकई का आटा – 300 ग्राम
  • मैदा – 200 ग्राम
  • ब्रेडक्रंब – 1 किलो
  • नमक – स्वादानुसार
  • रिफाइंड ऑयल – तलने के लिए
  • पानी – आवश्यकतानुसार

बनाने की आसान विधि:

सबसे पहले एक मिक्सर या ब्लेंडर में उबली मकई, क्रीम स्टाइल कॉर्न, चीज, गाजर, चीनी, दूध, नमक और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से स्मूद मिश्रण तैयार कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार मिश्रण उसमें डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब इसमें मकई का आटा डालें और लगातार चलाते हुए इसे अच्छी तरह गाढ़ा होने तक पकाएं।

इसके बाद एक प्लेट या ट्रे को हल्का सा घी या बटर लगाकर चिकना कर लें और उसमें तैयार मिश्रण फैला दें। मिश्रण को समान रूप से फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों या बॉल्स के आकार में काट लें।

अब एक बाउल में मैदा और मकई का आटा मिलाकर पानी की मदद से गाढ़ा घोल तैयार करें। कड़ाही में तेल गर्म करें और तैयार बॉल्स को पहले इस घोल में डिप करें, फिर ब्रेडक्रंब में लपेटकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें।

सर्व करने का तरीका:

गरमा-गरम Fried Corn Balls को टमाटर सॉस या अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें। यह स्नैक बच्चों के टिफिन, शाम की चाय या पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here