Home कोरबा हनुमान जन्मोत्सव पर विकेश झा ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं, सभी के सुख,...

हनुमान जन्मोत्सव पर विकेश झा ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं, सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की

11
0

गुरदीप सिंह –

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा ने सभी कॉलोनी वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने बजरंगबली से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि भगवान हनुमान की कृपा से हर व्यक्ति के कष्ट और बाधाएं दूर हों।

विकेश झा ने अपने संदेश में कहा कि राम भक्त हनुमान जी का जीवन हमें सेवा, समर्पण और निष्ठा का अमूल्य संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मकता लाई जा सकती है।

उन्होंने आगे कहा कि भगवान हनुमान जी महाराज की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगल का वास हो, यही उनकी कामना है।

अंत में उन्होंने सभी नागरिकों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इस पर्व को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने का आग्रह किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here