युसूफ खान/बलरामपुर –
कुसमी नगर में अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद द्वारा सरहुल पर्व एवं हनुमान जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं और आमजन के लिए पेयजल की विशेष व्यवस्था की गई। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषद के सदस्यों ने विभिन्न स्थानों पर पानी वितरण की सुविधा उपलब्ध कराई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग शोभा यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। ऐसे में परिषद द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे मानवता के प्रति एक सराहनीय पहल बताया।

परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना है। भविष्य में भी इसी तरह के जनहित कार्य करते रहने की बात कही गई,कुसमी में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का एक सकारात्मक संदेश दिया,त्यौहार के दौरान बड़ी संख्या में लोग शोभा यात्रा एवं धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। ऐसे में परिषद द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे मानवता के प्रति एक सराहनीय पहल बताया।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य सामाजिक सेवा और जरूरतमंदों की मदद करना है। भविष्य में भी इसी तरह के जनहित कार्य करते रहने की बात कही गई।
इस पहल ने कुसमी में सामाजिक समरसता और सेवा भावना का एक सकारात्मक संदेश दिया।इस पुनीत कार्य में संगठन से भारत वर्ष के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद असलम आजाद, छत्तीसगढ़ राज्य के प्रांताध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह ठाकुर, अध्यक्ष सरगुजा संभाग श्री जन्मजय सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष बलरामपुर-रामानुजगंज श्री रामसाय राम, जिला उपाध्यक्ष जिला बलरामपुर-रामानुजगंज श्री विजय कुमार गुप्ता, प्रवक्ता जिला बलरामपुर-रामानुजगंज मोहम्मद नईमुद्दीन खान, अध्यक्ष तहसील कुसमी श्री जगमोहन सोनवानी, उपाध्यक्ष तहसील कुसमी श्री चन्द्रबलि राम, तहसील सचिव श्री सूर्यकांत जायसवाल, श्री एस. डी. लकड़ा, शैक्षणिक संरक्षक, श्रीमती सबीना खलखो महिला संरक्षक, श्रीमती पूनम सोनवानी महिला सचिव एवं तहसील मीडिया प्रभारी श्री प्रवीण कुमार भगत की उपस्थिति में उपरोक्त कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया गया।







