सोमन साहू/आरंग –
हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को गुल्लू के विभिन्न हनुमान मंदिरों पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी, देवनाथ साहू अध्यक्ष भाजपा मंडल आरंग मुख्य रूप से उपस्थित रहे और अलग अलग मंदिरों में पूजा अर्चना की और भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया और गांव की सुख समृद्धि की कामना की।इस दौरान मंदिर परिसरो में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजुद रहे। मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि हनुमान जी को बल,बुद्धि,विद्या और संकटमोचन के रूप में याद करते हैं।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा कि पवनपुत्र हनुमान जी जो अष्ट सिद्धि और नव निधि के दाता हैं।हनुमान जी साहस,शक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं वे भगवान राम के अनन्य भक्त है और भक्तों के संकट दूर करते हैं और हमारे जीवन से भय और कष्ट दूर करके बल प्रदान करते हैं। आत्मीय संवाद के बाद गुरु खुशवंत साहेब जी,देवनाथ साहू जी ने गांव के श्रद्धालुओं के साथ नृत्य करते हुए गुल्लू में भक्तिमय माहौल बना दिया।
उक्त कार्यक्रम में मण्डलमंत्री पुष्पा यादव,सह मीडिया प्रभारी शीतल बंजारे,पूर्व मंडल मंत्री अशोक यादव,उपसरपंच योगेश्वर साहू,रेवा राम साहू,मोहित पटेल,विजय साहू,भोला राम,रोहित पटेल,ऋतिक साहू,तेजराम यादव और भारी संख्या में गुल्लू के ग्राववासी उपस्थित रहे





