-मुख्य अतिथि विधायक राम कुमार यादव द्वारा समाजिक भवन हेतु 10 लाख कि घोषणा
सर्व नाई सेन/श्रीवास समाज का विचार मंथन कार्यक्रम मां नाथल दाई के प्रांगण चंद्रपुर में 31 मार्च 26 को सकराली परिक्षेत्र द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव जी मुख्य अतिथि रहे और उनके द्वारा नाई समाज का सामाजिक भवन हेतु दस लाख रुपये देने की घोषणा किया गया और विशिष्ट अतिथि सर्व नाई सेन/श्रीवास समाज पंजियन 82का प्रांताध्यक्ष श्री पुनित राम सेन जी, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ श्री लोकनाथ सेन जी, जिला अध्यक्ष सक्ती श्री ईंदल सिंह श्रीवास जी, जिला अध्यक्ष बालोद श्री संतोष कौशिक जी, जिला अध्यक्ष महासमुंद श्री नरेंद्र सेन जी, पूर्व जिला अध्यक्ष कोरबा मोहन श्रीवास, संरक्षक सत्यवान् श्रीवास, संरक्षक जगन कौशिक जी, बालोद सचिव श्री जनक कौशिक जी, जिला अध्यक्ष बलौदा बाज़ार श्री बसंत श्रीवास जी, जिला अध्यक्ष सारंगढ़ श्री रूपेश कौशिक जी, सचिव कसडोल श्री मुरित श्रीवास जी, सालिक श्रीवास जी, मदन श्रीवास जी, भीमेश्वरी श्रीवास महिला प्रकोष्ठ, जय प्रकाश श्रीवास, भुवनेश्वर श्रीवास युवा प्रकोष्ठ, सुरज श्रीवास और सकराली परिक्षेत्र के सभी पदाधिकारी और समाज के स्वजातिय बंधुओं सैकड़ो के सख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दीनानाथ श्रीवास प्रदेश संगठन मंत्री एवं अध्यक्षता सकराली परिक्षेत्र द्वारा किया गया।
जिला अध्यक्ष ईंदल सिंह श्रीवास द्वारा हमारे संवाददाता को बताया हमारे समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों द्वारा विचार कर समाज के आठ बिन्दुओ पर सुधार करने का विचार हुआ जिसमें किसी की मृत्यु होने पर सिर्फ उनके परिवार के जरूरी संबंधों को छोड़कर कफन के बदले आर्थिक सहयोग करें, 2. दशगात्र में मिठाई ना परोसें क्योंकि खुशी में मिठाई खिलाई जाती है, 3. सामाजिक भोजन में दाल, चावल, सब्जी, बड़ा, पुड़ी परोसे 4. शादी में ढेंढ़हीन नेंग अधिकतम 3000 रुपये किया गया है, 5.जुता छुपाई कोई रस्म नहीं है पर खुशी से देंगे तो 500 रुपये से ज्यादा न लें 6. शादी ,षष्ठी ,बर्थ-डे पर मांस, मदिरा पुर्ण रुप से बंद करें, 7. कार्यक्रम के बाद वापस जाने के समय सेनानी जिसे कलेवा भी कहतें हैं उसे पुर्ण रुप से बंद करें 8. हमारे नाई समाज को कोई भी समाज का व्यक्ति भेदभाव करता है उस व्यक्ति का काम जैसे दाढ़ी बनाने, षष्ठी या मरनी कार्यक्रम में न जावें यदि दुसरा कोई भी नाई उसका काम करता है तो सामाजिक नियमानुसार कार्यवाही किया जायेगा। कार्यक्रम मे उपस्थित समस्त समाजिक जनो द्वारा सर्व सम्मती से उक्त प्रस्तावो का समर्थन कर जिले के समस्त परीछेत्रों मे लागु करने सहमति प्रदान किया गया।





