कोरबा।
सर्व यादव समाज जिला कोरबा द्वारा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 5 अप्रैल 2026, रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम शहर के श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर, शांतिनगर (बालको) में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा।
समाज के नव पदाधिकारियों का होगा शपथ ग्रहण
इस आयोजन में सर्व यादव समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से शपथ दिलाई जाएगी। समाज के सदस्यों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न किया जाएगा।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।
वहीं विशिष्ट अतिथियों में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, विधायक चंद्रपुर श्री रामकुमार यादव एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष धनमती यादव शामिल रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष श्री रमेश यदु द्वारा की जाएगी।
समाजजनों से सहभागिता की अपील
आयोजन समिति ने सर्व यादव समाज के लोगों सहित आम नागरिकों से अपील की है कि वे परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं और नव पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करें।
यह समारोह सामाजिक एकता, संगठन और नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





