Home चर्चा में मोदकपाल बाजार पर बाहरी व्यापारियों का कब्जा: बिना जीएसटी बिल के धड़ल्ले...

मोदकपाल बाजार पर बाहरी व्यापारियों का कब्जा: बिना जीएसटी बिल के धड़ल्ले से बिक रहा सामान

11
0

-बीजापुर: मोदकपाल में अवैध व्यापार का बोलबाला, आंध्र से आए व्यापारियों ने बाजार शेड पर जमाया डेरा

पुकार बाफना/मोदकपाल –

बीजापुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम मोदकपाल में इन दिनों अवैध व्यापार और अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों का आरोप है कि पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से बड़ी संख्या में व्यापारी यहाँ पहुँच रहे हैं और नियमों को ताक पर रखकर व्यापार कर रहे हैं.

बिना जीएसटी बिल के कारोबार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये व्यापारी मोदकपाल के साप्ताहिक बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न प्रकार की सामग्रियां बेच रहे हैं, लेकिन किसी भी सामान पर जीएसटी (GST) बिल नहीं दिया जा रहा है। बिना वैध दस्तावेजों के हो रहे इस कारोबार से शासन को लाखों रुपये के राजस्व की हानि होने की आशंका है.

बाजार शेड पर अवैध कब्जा
स्थानीय लोगों ने बताया कि इन बाहरी व्यापारियों ने ग्राम पंचायत द्वारा निर्मित बाजार शेड और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इससे स्थानीय छोटे दुकानदारों और ग्रामीणों को अपना सामान बेचने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। पूर्व में भी बीजापुर में प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की गई है, लेकिन मोदकपाल में स्थिति अभी भी जस की तस बनी हुई है.

प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि मोदकपाल में चल रहे इस अवैध व्यापार की जांच की जाए और जीएसटी चोरी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही, बाजार स्थल से अवैध कब्जे को हटाकर उसे स्थानीय लोगों के लिए मुक्त कराया जाए।

जीएसटी अधिनियम के तहत बिना पंजीकरण या बिल के व्यापार करना एक दंडनीय अपराध है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here