पुकार बाफना –
बीजापुर जिला के मोदकपाल बाजार में इन दिनों आंध्र प्रदेश से आने वाले व्यापारियों द्वारा बिना GST नंबर और बिना वैध दस्तावेजों के व्यापार करने का मामला गरमाता जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, ये बाहरी व्यापारी बिना किसी पक्के बिल के माल लाकर बाजार के बड़े हिस्सों पर कब्जा जमा रहे हैं, जिससे न केवल शासन को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि स्थानीय छोटे व्यापारियों का धंधा भी चौपट हो रहा है।
नियमों की खुलेआम धज्जियां
GST कानून की धारा 24(i) के तहत एक राज्य से दूसरे राज्य में माल बेचने के लिए GST पंजीकरण अनिवार्य है। इसके बावजूद, आंध्र से आने वाला माल बिना ई-वे बिल और बिना टैक्स चुकाए स्थानीय बाजारों तक पहुंच रहा है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि ये बाहरी “सेठ” कम कीमतों का लालच देकर बाजार पर कब्जा कर रहे हैं, क्योंकि वे टैक्स की बचत कर रहे हैं।
स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश
बाजार के स्थानीय दुकानदारों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे व्यापारियों की जांच की जाए और उनके पास उपलब्ध माल के बिलों का सत्यापन हो। यदि इसी तरह अवैध व्यापार चलता रहा, तो नियमों का पालन करने वाले ईमानदार व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
प्रशासनिक कार्रवाई की मांग
जानकारों का कहना है कि वाणिज्यिक कर विभाग और स्थानीय पुलिस को संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण करना चाहिए। बिना बिल के सामान बेचने पर जीएसटी अधिनियम के तहत भारी जुर्माना करना चाहिए







