लखनपुर संवाददाता विकास अग्रवाल
लखनपुर।
प्रत्येक वर्ष की भांति 2 अप्रेल दिन गुरुवार को नगर लखनपुर में हनुमान जयंती उल्लास के साथ मनाई गई इस मौके पर सार्वजनिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की शोभा यात्रा राम मंदिर (ठाकुर बाडी) से निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में नगर सहित आसपास ग्रामीण इलाकों से आये हिन्दू सनातनी शामिल हुये।
नगर में भक्ति मय वातावरण बना रहा।जय जय श्री राम एवं बजरंग बली की जय घोष से जमीन ही नहीं अपितु आसमान भी गुजायेमान रहा। निर्धारित तिथि को निश्चित समय पर प्राचीन राममंदिर (ठाकुर बाड़ी) से भगवान श्री राम का भव्य शोभा यात्रा निकाला गया । बाजार पारा के मुख्य गलियों से होकर पैलेस रोड़,थाना क्षेत्र के अम्बिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग से बस स्टैंड होते दैनिक गुदरी बाजार चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां अथाह जन समुह के द्वारा बजरंग बली की आरती पढी गई। बाद इसके विभिन्न गलियों से गुजरते श्री राम शोभायात्रा स्वयं ,-भू- शिवमन्दिर प्रांगण पहुंची जहां स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा के बाद आरती पाठ किया गया शिवमन्दिर में भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किये गये। लखनपुर पूरे नगर में श्रद्धालुओं के द्वारा जगह-जगह जलपान नाश्ते एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया था छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल के निवास में भी विभिन्न प्रकार के जलपान एवं नाश्ते का भव्य आयोजन किया गया इस तरह से श्री राम शोभा यात्रा सम्पन्न हुई। शोभा यात्रा में राम सीता लक्ष्मण तथा भक्त हनुमान जी की भवय झांकी भी निकाली गई। जो की आकर्षण का केंद्र बना रहा लखनपुर में डीजे की धुन आतिशबाजी ढोल नगाड़े एवं श्री राम के जयकारे से पूरा लखनपुर भगवा में हो गया।
जो लोगों के लिए खासतौर पर आकर्षण का केन्द्र बना रहा। शोभा यात्रा के अपार भीड़ में हनुमान जी की भूमिका निभाने वाले कलाकार को खूब सराहा गया। जनप्रतिनिधियों तथा सम्माननीय जनो के सहयोग से नगर में हनुमान जयंती धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र वासियों का विशेष योगदान रहा।







