Home चर्चा में खमतराई में विकास की ‘साय-साय’ बयार: गुरु खुशवंत साहेब ने किया...

खमतराई में विकास की ‘साय-साय’ बयार: गुरु खुशवंत साहेब ने किया ₹106लाख से अधिक के कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन

10
0

सोमन साहू/आरंग – ग्राम पंचायत खमतराई में प्रदेश की भाजपा सरकार ‘सुशासन’ और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के ध्येय के मूल मंत्र के साथ शुक्रवार को खमतराई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने विकास कार्यों की सौगात दी और खेल प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया।

मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने खमतराई में 1 करोड़ 6 लाख रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।, जिसमें अटल डिजिटल सुविधा केंद्र भवन एवं कंप्यूटर सह सहायक उपकरण, 200 टन क्षमता के खाद गोदाम, चेक डैम, गौठान तालाब में पचरी निर्माण, शासकीय प्राथमिक शाला भवन निर्माण,सी सी रोड मंडी बोर्ड , साथ ही, उन्होंने 10 लाख रुपये की लागत लोधी पारा में मंगल भवन निर्माण अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से होने वाले नए कार्यों का विधि-विधान से भूमिपूजन कर क्षेत्र की प्रगति को नई गति दी।

विकास कार्यों की सौगात देने के पश्चात, मंत्री महोदय ने ‘खमतराई प्रीमियर लीग’ (रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता) का शानदार शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

जनसभा को संबोधित करते हुए गुरु खुशवंत साहेब ने अपनी चिरपरिचित (अलंकारिक) शैली में कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में “साय-साय विकास” हो रहा है। उन्होंने प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि
प्रदेश सरकार किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर अपना वादा निभा रही है।
अब किसानों को धान की राशि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा; गांव में ही ‘अटल डिजिटल केंद्र’ के माध्यम से भुगतान की सुविधा मिलेगी।

प्रदेश सरकार हर वर्ग की समस्या के त्वरित समाधान के लिए संकल्पित है और पिछले ढाई वर्षों में विकास हर कोने तक पहुंचा है। साथ ही आओ खेल खेले इंडोर गेम्स का कैरम खेलकर भव्य शुभारम्भ किया गया!

खमतराई आगमन पर ग्रामवासियों ने मंत्री जी का अभूतपूर्व और आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों के स्नेह से गदगद होकर उन्होंने कहा कि जनता का यही विश्वास उन्हें निरंतर जनसेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में खमतराई और पूरे आरंग क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
साथ ही हनुमान जयंती के अध्यक्ष प्रेमलाल साहू एवं समिति सदस्यों द्वारा हनुमान जयंती के अवसर पर लोक बयार गंगा प्रसाद साहू का रात्रिकालीन संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया.

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू,बाबी कश्यप,नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन,जिला पंचायत सदस्य वतन चंद्राकर,जनपद उपाध्यक्ष रवींद्र( रिंकू) चंद्राकर,भाजपा मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, पार्षद नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी,वरिष्ठ गण के के भारद्वाज,गणेश साहू,चंद्रशेखर साहू,संतोष चंद्राकर,लोकनाथ साहू,आदि एवं सरपंच सती बिशन लहरी , कोमन नारायण साहू, पूनमचंद साहू,उपचारपंच ज्ञानचंद लोधी,पंच गण मोहित साहू,करुणायादव,सुमति साहू,जितेंद्र साहू,सियाराम साहू,ताराचंद साहू, फ़ेरूराम लोधी,कुमारी लोधी,गोदावरी साहू,प्रमिला साहू,मिथिला लोधी,रामकुमार लोधी एवं गणमान्य चिंताराम बेलगहे, डा आजूराम साहू,सीताराम साहू ,चैतराम साहू , रेखा साहू, कवित्री यादव, गुलाब यादवतुलसी स्व सहायतासमूह , ललिता साहू, रेखा साहू, राधा साहू मितानिन,संकुल समन्वयक हरीश दीवान आदि एवं संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव एवं भूषण जलक्षत्रि ने किया तथा ग्राम पंचायत सचिव कल्याण डहरिया,रोजगार सहायक अश्विनी साहू, कोमन नारायण साहू शाला विकास समिति हाई स्कूल खमतराई, कीर्ति साहू वी. एल. ई. ,लोमश साहू,विनोद यादव ,सनद कुमार साहू, सीता राम साहू, सुखदेव लोधी,भागवत साहू,बलराम साहू,गुलाब यादव,देवराज लाखे, शैलेन्द्र लोधी अध्यक्ष लोधी समाज, टूकेश्वर लोधी, मानिक राम साहू,अश्ववन यादव,हीरालाल साहू, टोमन यादव, बलराम साहू, प्रेमलाल साहू अध्यक्ष हनुमान समिति, तुकाराम साहू,सियाराम साहू, विवेक साहू, संजू साहू, हितेश साहू, मानिक राम साहू आदि एवं माताओं ,बड़े बुजुर्ग ,शिक्षक बंधु तथा युवाओं की अच्छी खासी उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here