Home कोरबा गेवरा बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद की...

गेवरा बस्ती में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घरेलू विवाद की आशंका

28
0

कोरबा संवाददाता – गुरदीप सिंह

कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती में एक युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बरपाली दशहरा मैदान के पास रहने वाले 35 वर्षीय नरेश कुमार चौहान ने कथित रूप से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


मृतक नरेश कुमार चौहान, रामपुर करतला का मूल निवासी था और वर्तमान में गेवरा बस्ती में किराए के मकान में रहकर ठेकेदारी का कार्य करता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की रात खाना खाने के बाद नरेश और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गया।
सुबह स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा, जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शुरुआती तौर पर घरेलू विवाद को कारण माना जा रहा है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here