Home चर्चा में माता बहनों की तरक्की और संवाद का केंद्र बनेगा महतारी सदन: किरण...

माता बहनों की तरक्की और संवाद का केंद्र बनेगा महतारी सदन: किरण देव

14
0

बस्तर संवाददाता – अर्जुन झा

नानगुर में महतारी सदन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने किया लोकार्पण 
मांझीगुड़ा माता मंदिर में देव ने किया डोम शेड निर्माण का भूमिपूजन भी 

जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर में आज रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने नानगुर में महतारी सदन का लोकार्पण एवं मांझीगुड़ा में दुलारदई मातागुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य एवं अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

जगदलपुर विकासखंड के नानगुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने महतारी सदन का फीता काटकर लोकार्पण किया। भवन का निर्माण 29 लाख 20 हजार की लागत ने किया गया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने हल्बी बोली में संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत की महिलाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली मातृशक्ति के लिए सरकार ने महतारी सदन का निर्माण किया है। इस सदन महिलाएं अपने कार्यक्रमों, बैठकों का आयोजन कर अपनी तरक्की की इबारत खुद लिखेंगी। महतारी सदन के निर्माण से क्षेत्र की माता बहनों को काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि सदन की साफ सफाई की व्यवस्था भी आप बहनों को ही करनी होगी। प्रदेश सरकार नारी शक्ति के लिए महतारी वंदन योजना का संचालित कर आर्थिक सहयोग भी दे रही है। जिले में विकास को गति देने के दूरस्थ क्षेत्रों में योजनाएं पहुंचाई जा रही हैं। हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर हो रहा है, आम जनता को हर जरुरी और मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मांझीगुड़ा में 41 लाख 50 हजार लागत के डोम शेड व सीसी सड़क, नाली निर्माण का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भूमिपूजन किया।

क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप दुलारदई माता गुड़ी में 20 लाख की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत भूमिपूजन किया। साथ ही ग्राम मांझीगुड़ा में 300 मीटर नाली निर्माण लागत 9.50 लाख रुपए, सीसी सडक निर्माण लागत 6 लाख रुपए, एवं शेड निर्माण कार्य लागत 5 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया। मांझीगुड़ा में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि क्षेत्र की जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य हो रहे हैं। इसी तारतम्य में मांझीगुड़ा में दुलारदई माता गुड़ी में डोम शेड निर्माण कार्य किया जाएगा वर्षों से माता गुड़ी में शेड निर्माण की मांग क्षेत्र की जनता करती आ रही थी। जिसके कार्य का भूमिपूजन किया गया। साथ ही मांझीगुड़ा में विभिन्न मोहल्लों में सीसी सडक एवं नाली निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। सीसी सड़क और नाली निर्माण से ग्राम पंचायत मांझीगुड़ा के लोगों को सुविधा होगी। इस दौरान नानगुर मंडल प्रभारी सुब्रतो विश्वास, जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य शांति बघेल, धंसे भारती, संरपंच रेदू नाग, मंगलसाय बघेल, मंडल अध्यक्ष हरिराम मंडावी, लखीधर बघेल, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष नीलांबर सेठिया, सतीश सेठिया, चंद्रकांत सेठिया, जयमोहन सेठिया, रंजीता, मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here