जांजगीर चांपा संवाददाता – राजेन्द्र जायसवाल
आरोपी के विरुद्ध धारा 74 BNS 10 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मामले का विवरण इस प्रकार है कि आरोपी राकेश कुर्रे द्वारा नाबालिक बालिकाओं को गलत नियत रखते हुए अकेलेपन का फायदा उठाकर छेड़छाड़ किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के धारा – 74 बी.एन.एस, 10 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश कुमार कुर्रे निवासी परसाभांठा थाना बलौदा को पकड़ा जिसको हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू, म.प्र.आर. रामकुमारी मार्को , आरक्षक रज्जू रात्रे, टिकेष्वर राठौर, संदीप सोनंत संतोश रात्रे, लखेश विश्वकर्मा, म.आर. रुखमणि निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।







