सोमन साहू/आरंग –
विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में कक्षा आठवीं की अंतिम परीक्षा (संस्कृत) के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य परीक्षा की शुचिता बनाए रखना और आगामी शैक्षणिक कार्यों के लिए निर्देश देना था।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षार्थियों और पर्यवेक्षकों की उपस्थिति की जांच की एवं भोथली,गुखेरा ,खमतराई में
संकुल प्राचार्य टिकेश्वरी चंद्राकर एवं संकुल समन्वयक हरीश दीवान ने तथा चिखली में संकुल प्राचार्य विनोद चंद्राकर एवं समन्वयक वी.पी. चेलक ने भाऊ अकोली में संकुल प्राचार्य नम्रता तिवारी एवं समन्वयक रोशन चंद्राकर ने एवं संकुल केंद्र- गोढ़ी में- पूर्व माध्यमिक शाला- गोढ़ी का संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री एस.आर.घृतलहरे, संकुल परीक्षा प्रभारी श्रीमती प्रभा कौशिक एवं संकुल समन्वयक ओंकार प्रसाद वर्मा द्वारा अवलोकन सह निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के साथ-साथ प्राचार्यों और समन्वयकों ने स्कूलों के लिए गाइडलाइंस जारी करते हुवे कहा कि
परीक्षा समाप्त होने के बाद भी स्कूल अपने निर्धारित समय पर ही खुलेंगे और बंद होंगे एवं स्थानीय स्तर पर होने वाले मूल्यांकन कार्य को तत्काल पूर्ण कर परीक्षा परिणाम तैयार रखने के निर्देश दिए गए तथा समन्वयक हरीश दीवान ने मध्यान भोजन चखना पंजी निरीक्षण के साथ मध्यान भोजन चखा एवं गुणवत्ता युक्त आहार के साथ साथ बच्चों को अधिक से अधिक शुद्ध पेयजल पीने की सलाह दी।इस अवसर पर केंद्राध्यक्ष के के साहू ,तारकेश्वर डडसेना ,सुंदर लाल साहू,आत्माराम निषाद,तुलाराम पाल , प्रधान पाठक गण तारावती बंजारे, अरविंद वैष्णव एवं शिक्षक गण पुनेश्वर साहू ,हेमा बंजारे, विमला चौहान घनश्याम साहू फातिमा जांगड़े,राम नारायण कन्नौजे, नोहरलाल यादव,विनोद कुमार यादव , अजीत जांगड़े,ममता तांडव,जी आर पटेल आदि की भी उपस्थिति रही।







